महासमुन्द

जैन नर्सिंग होम में डायलिसिस की सुविधा शीघ्र
28-May-2023 3:15 PM
जैन नर्सिंग होम में डायलिसिस की सुविधा शीघ्र

महासमुंद, 28 मई। जैन नर्सिंग होम बरोंडा चौक महासमुंद के संचालक डॉ.स्मित चोपड़ा ने जानकारी दी है कि जैन नर्सिंग होम में हृदय रोग से सबंधित आईसीयू एवं अन्य आधुनिक सुविधाओं के पश्चात शीघ्र ही गुर्दा रोग के मरीजों के लिए आधुनिक मशीन से डायलिसिस की सुविधा का शुभारंभ होने जा रहा है।

वर्तमान में जैन नर्सिंग होम में हृदय रोग, स्त्री रोग, अस्थि रोग के आपरेशन जनरल सर्जरी व मूत्र रोग के आपरेशन की सुविधा है। इसके साथ ही अब डायलिसिस की आधुनिक सुविधा प्रारंभ होने के साथ ही एक छत के नीचे विभिन्न बीमारियों का इलाज हो जाएगा।   

डॉ. स्मित चोपड़ा ने बताया कि विगत 8-10 वर्षों में देखने को आ रहा है कि गुर्दा रोग से सबंधित बीमारी की संख्या में भारी इजाफा हुआ है। इन मरीजों का डायलिसिस कराना लगभग अनिवार्य हो जाता है। इन समस्याओं से छुटकारे के लिए स्मार्ट कार्ड से मरीजों के डायलिसिस की व्यवस्था आधुनिक मशीन से जैन नर्सिग होम में प्रारंभ हो रही है। इसका शुभारंभ शीघ्र ही रामकृष्ण केयर अस्पताल के प्रख्यात सर्जन डॉ.संदीप दवे के हाथों होगा। 


अन्य पोस्ट