महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 28 मई। बीती रात अज्ञात लोगों ने शशांक श्रीवास के घर की दीवार में छेद कर एवं खिडक़ी को सब्बल से तोडक़र डकैती करने का प्रयास किया। इस दौरान अज्ञात लोगों ने घर के पीछे बाउंड्रीवाल को भी तोड़ा है। घटना के बारे में विस्तृत जानकारी वार्ड 5 कोमाखान निवासी शशांक श्रीवास ने थाना प्रभारी को एक लिखित आवेदन में दिया है।
आवेदन में शशांक ने पुलिस को बताया है कि शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात करीब एक बजे घर के सभी लोग खाना खाने के बाद सोने गये थे। इसी दौरान अज्ञात लोगों द्वारा दीवार खिडक़ी तोडऩे की आवाज सुनकर शशांक के पिता नरेश श्रीवास सेवानिवृत्त सोसायटी प्रबंधक की नींद खुली और उन्होंने अज्ञात लोगों की हरकत देखकर पहले तो पीछे का दरवाजा बंद किया और आस-पड़ोस की मदद के लिये जोर-जोर से चिल्लाने लगे।
नरेश द्वारा शोर मचाने पर आरोपी वहां से भाइसके बाद शशांक श्रीवास ने कोमाखान थाने में घटना संबंधी विस्तृत जानकारी का एक आवेदन थाना प्रभारी के नाम दिया है। जिसमें उन्होंने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शीघ्र गिरफ्तार कर कार्रवाई की मांग की है। बहरहाल इस मामले में अब तक कोई न गिरफ्तार हुआ है न ही पुलिस के हाथ कोई सुराग लगा है।