महासमुन्द

बेसहारा महिला का अंतिम संस्कार
28-May-2023 3:02 PM
बेसहारा महिला का अंतिम संस्कार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 28 मई। महासमुंद नगर की समाज सेवी संस्था मानव संस्कार सेवा समिति ने बेसहारा महिला का अंतिम संस्कार किया है। समाज सेवी संस्था मानव संस्कार सेवा समिति के सदस्यों ने बेसहारा महिला जूली नवरंगे पति सुनील नवरंगे के इलाज के दौरान मृत्यु होने तथा  परिवार में कोई सदस्य नहीं होने पर दलदली रोड स्थित मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया। इस अवसर पर अशोक साहू, अशोक सोनी, दीपक साहू, टीकम साहू, राजू बरिहा, देवेंद्र पटेल, ललित बवंकर, राकेश शर्मा, माखन नेताम, विशाल सोनी, डीगेश पटेल, राकेश साहू, इंद्रपाल सिंह, सुनील मिश्रा,अजय साहू, अजय साहनी, विवेक, परदेसी, भुवन साहू आदि उपस्थित थे। 


अन्य पोस्ट