महासमुन्द
भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 28 मई। भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुक्रवार को कुशाभाउ ठाकरे परिसर रायपुर में हुई, जिसमें प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया।
बैठक के समापन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद प्रदेेश भाजपा अध्यक्ष अरूण साव ने कहा कि कांग्रेस सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के सुधार के लिए कोई गंभीर प्रयास नहीं किया है। चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डा. विमल चोपड़ा ने कहा कि प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री के 36 के आंकडे ने स्वास्थ्य सेवाओं का कबाड़ कर दिया है। बैठक को प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी लोकेश कावडिया ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में राजनैतिक प्रस्ताव पारित किया गया। प्रस्ताव का पाठन डॉ.राकेश शर्मा कोरिया ने किया। समर्थन डॉ.दिग्विजय सिंह बिलासपुर व डॉ.हरिकृष्ण गंजीर ने किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ.अखिलेश दुबे,डॉ. अशोक त्रिपाठी,डा. सतविंदर छाबडा ने तथा आभार प्रदर्शन डॉ.शैलेष खण्डेलवाल ने किया।