महासमुन्द

उमरदा के पंचायत प्रतिनिधियों ने की संसदीय सचिव से मुलाकात
28-May-2023 3:00 PM
उमरदा के पंचायत प्रतिनिधियों ने की संसदीय सचिव से मुलाकात

विकास कार्यों के लिए मांगी राशि 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 28 मई।
ग्राम पंचायत उमरदा के पंचायत प्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर से मुलाकात कर ग्राम विकास को लेकर चर्चा करने के साथ ही विकास कार्यों की ओर ध्यानाकर्षित कराया। जिस पर संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने उचित पहल का आश्वासन दिया।

शुक्रवार को सरपंच जय सुधा चंद्राकर, उपसरपंच तिरमनी ध्रुव, रेखा चंद्राकर, सोनिया यादव, भागी चंद्राकर, पुनारद सांवरा, नरेश चंद्राकर, लेखबाई ध्रुव, श्रीराम ध्रुव, शिव कुमार सांवरा, रूखमणी यादव, अमृत बाई आदि संसदीय सचिव निवास पहुंचे। संसदीय सचिव श्री चंद्राकर से मुलाकात की। इस दौरान पंचायत प्रतिनधियों ने ग्राम विकास को लेकर चर्चा करते हुए संसदीय सचिव श्री चंद्राकर को बताया कि नवनिर्मित पंचायत भवन में बाउंड्रीवाल निर्माण की आवश्यकता है। इस पर चंद्राकर ने उचित पहल करने का आश्वासन दिया।
 


अन्य पोस्ट