महासमुन्द

भेंट मुलाकात: संसदीय सचिव ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं
28-May-2023 2:59 PM
भेंट मुलाकात: संसदीय सचिव ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 28 मई।
संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने शहर के कुशाभाऊ ठाकरे गार्डन के पास नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। साथ ही उनकी मांगों की ओर उचित पहल करने की बात कही।

भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत कल शुक्रवार को संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने कुशाभाउ ठाकरे गार्डन के पास नागरिकों से मुलाकात की। इस दौरान नागरिकों ने यहां बिजली पोल, नाली निर्माण के साथ ही सीसी रोड निर्माण की ओर ध्यानाकर्षित कराया। जिस पर संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने तत्काल नगरपालिका अधिकारी से चर्चा कर उचित पहल करने के निर्देश दिए। 

नागरिक कीर्तन कुमार साहू, तरूण कुमार, मोहित राम ध्रुव, हीरा दीवान, गुलापी नंद, तुषार दीवान, रोहित कुमार ध्रुव, रामप्रकाश ठाकुर, रामरतन ध्रुव, नंदकिशोर शर्मा ने स्थाई बिजली कनेक्शन व सीसी रोड की मांग करते हुए बताया कि यहां 13 सालों से बसाहट होने के बाद भी स्थाई बिजली कनेक्शन नहीं मिल पा रहा है। कनेक्शन अस्थाई होने से बिजली बिल अधिक आता है। साथ ही पोल नहीं लगने से बांस के खंबे के सहारे लाइन लिया गया है। आंधी तूफान के कारण हमेशा अनहोनी की आशंका बनी रहती है। वहीं सीसी रोड नहीं होने के कारण बरसात के दिनों में आवाजाही में काफी परेशानी होती है। 

जिस पर संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने उचित पहल का आश्वासन दिया। इस दौरान कांग्रेस के शहर अध्यक्ष खिलावन बघेल, कमल प्रजापति, आवेज खान, हुलासगिरी गोस्वामी, सुभाष चन्द्र सतपथी, राम प्यारे साहू, राजेन्द्र खरे, प्रणय खरे, सुंदर वर्मा, डॉ देवेन्द्र साहू,  रूखमणी देवदास, प्रभा यादव, पचौरी मैडम, रामरतन ध्रुव, समीर देवदास आदि मौजूद रहे।


अन्य पोस्ट