महासमुन्द

आंधी-तूफान, पेड़ गिरने से बाइक सवार दो युवक घायल
28-May-2023 2:59 PM
आंधी-तूफान, पेड़ गिरने से बाइक सवार दो युवक घायल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,28 मई। चक्रवाती तूफान फ णि से महासमुंद जिले के नजदीक के गांव खरोरा के पास एनएच.353 पर शनिवार की देर शाम पेड़ गिरने से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए हैं। पुलिस के जवानों ने तत्परता के साथ पेड़ में दबे बाइक को किनारे लगाकर घायल युवकों को जिला अस्पताल महासमुंद में भर्ती कराया। जहां एक युवक को गंभीर अवस्था में होने से रायपुर रेफर किया गया है।

पुलिस व प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्ग जिले के ग्राम कौही निवासी चेलाराम देशमुख 35 साल पुत्र पुसऊ और चिंतानंद 24 पुत्र युवराज निवासी ग्राम पिपरछेड़ी धमतरी दोनों बाइक में सवार होकर बेलसोंडा से महासमुंद आ रहे थे। दोनों शादी समारोह में बेलसोंडा गांव आए थे। जहां से कुछ सामान खरीदने महासमुंद जाने निकले थे।

इस बीच तेज हवा चलने लगी और एक बड़ा सा पेड़ सडक़ पर गिर गया। बाइक से जा रहे दोनों युवक पेड़ में दब गए। जैसे.तैसे कर डॉयल 112 से पुलिस को सूचित किया। पुलिस के जवान तत्काल मौके पर पहुंचे और पेड़ को हटाकर घायलों को निकाला। पास में ही जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से सिर और छाती में अंदरुनी चोट होने से चेलाराम देशमुख को रायपुर रेफर किया गया है।


अन्य पोस्ट