महासमुन्द

शराबबंदी को लेकर महिला मोर्चा का विधानसभा स्तरीय चक्काजाम 29-30 को
28-May-2023 2:58 PM
शराबबंदी को लेकर महिला मोर्चा का विधानसभा स्तरीय चक्काजाम 29-30 को

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 28 मई।
भाजपा महिला मोर्चा जिला महामंत्री पुष्पलता चौहान ने जानकारी दी है कि महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष शालिनी राजपूत के मार्गदर्शन में महिला मोर्चा जिला महासमुंद 29 और 30 मई को जिला प्रभारी अर्चना चौबे पूर्व महापौर नगर निगम धमतरी के निर्देशन में  महासमुंद जिले के चारों विधानसभाओं में विधानसभा स्तरीय चक्काजाम कार्यक्रम आहुत होगा। इस प्रवास के दौरान श्रीमती चौबे प्रतिदिन दो दो विधानसभा में जिला कार्यसमिति की बैठक भी लेंगी। 

आगामी 1 से 3 जून तक भाजयुमो और महिला मोर्चा द्वारा संयुक्त रूप से शराबबंदी को लेकर शराब दुकानों के सामने पोस्टर लगाने के साथ विरोध प्रदर्शन के पश्चात पोस्टर लेकर शराबबंदी के समर्थन में जनसम्पर्क रैली निकाली जाएगी। श्रीमती चौहान ने कार्यक्रमों की जानकारी दी है कि 9 एवं 10 जून को भी भाजपा महिला मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों का छत्तीसगढ़ प्रवास हो रहा है। जिनका जिले में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में उपस्थिति एवं मार्गदर्शन प्राप्त होगा। 23 से 30 जून तक जिले के सभी मतदान केंन्द्रों में महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता घर-घर जनसम्पर्क कर केन्द्र की भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी कार्यों और सर्व वर्ग के लिए बनाई गई विभिन्न योजनाओं की जानकारी देंगी। 


अन्य पोस्ट