महासमुन्द

रक्सा में अब शांति: ग्रामीणों के साथ एक परिवार के बीच चली आ रही तनातनी का अंत
27-May-2023 3:03 PM
रक्सा में अब शांति: ग्रामीणों के साथ एक परिवार के बीच चली आ रही तनातनी का अंत

परिवार ने सभी शासकीय भूमि को छोडऩे की सहमति दी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 27 मई।
सिंघोड़ा थानांतर्गत ग्राम रक्सा में बीते सप्ताह से ग्रामवासियों एवं एक परिवार के बीच चली आ रही तनातनी का अंतत: पटाक्षेप हो गया है। जानकारी मिली है कि पुलिस एवं उक्त परिवार के दामाद की मध्यस्थता के बाद ग्रामवासियों और परिवार के बीच समझौता हो गया है। अब गांव में शांति बनी हुई है। 

मालूम हो कि बीते कुछ सप्ताह से ग्राम रक्सा निवासी नारायण पटेल व उनके परिवार के साथ पूरे ग्रामवासियों का विवाद चल रहा था। ग्रामीण पटेल परिवार के द्वारा शासकीय जमीन पर कब्जा करने की बात पर उनके विरोध में अड़े हुए थे। इस बीच पुलिस अधिकारियों व एसडीएम गंाव की स्थिति पर लगातार नजर लगाए थे। काफी समझाईश के बाद भी मामला शांत होने का नाम ही नहीं ले रहा था। कई दिनों तक तो पटेल परिवार अपने घर में ही लगभग बंधक की स्थिति में बंद थे। 

विवाद का अंत नहीं होते देखकर पटेल परिवार के ग्राम जलपुर निवासी दामाद बैजप्रसाद पटेल एवं थाना प्रभारी सिंघोड़ा केशव राम कोसले की मध्यस्थता में ग्रामीणों और पटेल परिवार की सुलह करवाई गई। ग्रामीणों ने उक्त परिवार को जितनी शासकीय भूमि पर कब्जा किया गया है, उसे छोडऩे के लिए कहा। जिस पर परिवार ने भी सभी शासकीय भूमि को छोडऩे की सहमति दी। 

इसके पश्चात ग्रामीण व उनके बीच समझौता हुआ और कई सप्ताह से चले आ रहे विवाद का अंत हुआ। पुलिस के अनुसार अब गांव में किसी प्रकार के विवाद की स्थिति नहीं है। 
इस संबंध में थाना प्रभारी श्री कोसले ने मीडिया को जानकारी दी है कि गांव की स्थिति पर अभी भी पुलिस की नजर है। गांव मेंप ूरी तरह शांति है। 
 


अन्य पोस्ट