महासमुन्द

खेतों और आसपास गांवों के तालाबों को भरपूर पानी देने के बाद कोडार में 10 फीट पानी शेष
27-May-2023 2:58 PM
 खेतों और आसपास गांवों के तालाबों को भरपूर पानी देने के बाद कोडार में 10 फीट पानी शेष

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 27 मई।
खेतों और आसपास गांवों के तालाबों को भरपूर पानी देने के बावजूद जिले के सबसे बड़े जलाशय में पिछले साल की तुलना में इस साल दोगुना पानी मौजूद है। विभागीय जानकारी अनुसार भरपूर पानी की मांग और पूर्ति के की बावजूद वर्तमान में कोडार जलाशय में 10 फीट से ज्यादा पानी शेष है। बीते साल बारिश कम होने के पाली कारण कोडार में जलभराव कम हुआ था। जिसके कारण रबी फसल के लिए पानी नहीं दिया गया था। इस साल ग्रामीणों की मांग पर निस्तारी के लिए कोडार से तालाबों से को भरा गया था।

मालूम हो कि बीते साल अच्छी बारिश के कारण कोडार में जलभराव की स्थिति रही। भीषम गर्मी में इस साल रबी फसल के लिए कोडार के लिए पानी दिया गया। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार करीब 10 गांवों के किसानों को रबी फसल के लिए कोडार से पानी दिया गया। जनवरी से पानी देने की शुरुआत की गई। उसके बाद मांग के अनुसार बीच-बीच में रोक कर दिया गया। 

इस तरह बीते वर्ष की अपेक्षा कोडार में दो गुना भराव है। मई के अंतिम में करीब 10 फीट पानी कम हुआ है और अभी भी  करीब साढ़े 30 फ ीट पानी कोडार में है। रबी फ सल के लिए देने के साथ-साथ यहां के पानी से करीब 75 तालाबों को भरा गया है। वहीं कुछ तालाबों के लिए पानी की मांग उठ रही है, जिसे फिर से भरा जाना है। 
 


अन्य पोस्ट