महासमुन्द
महासमुंद, 26 मई। मंगलवार को पटेवा थाना अंतर्गत नेशनल हाईवे-53 छछान पहाड़ी के पास ट्रक चालकों से यातायात विभाग की टीम द्वारा अभद्रता, मारपीट और ट्रक के कांच तोडऩे के मामले में एसपी धर्मेंद्र सिंह ने मौके पर मौजूद टीम को यातायात विभाग से पृथक कर दिया था। वहीं बुधवार को एएसआई दिलीप चौहान को कार्य के दौरान अनुशासनहीनता के लिए निलंबित करते हुए लाइन अटैच कर दिया गया है।
मालूम हो कि मंगलवार को यातायात पुलिस पटेवा थाना क्षेत्र में एनएच-53 छछान माता मंदिर के पास सुबह से जांच कर रही थी। इसी दौरान रांची से डिलीवरी लेकर आ रहे ट्रक क्रमाक आरजे 11 जीबी 1471ए एनएल 01 एल 9498 रायपुर और एनएल 01 एवं 2800 के चालक को सुबह करीब 6-7 बजे यातायात के जवानों ने रोका।
ट्रक चालक अमनदीप सिंह, गुरुदेव सिंह और शमशेर सिंह ने बताया था कि यातायात के जवानों ने गाड़ी साइड में लगाने कहा। जिसके बाद और पैसों की मांग की। समस्या को न समझते हुए यातायात के जवानों ने ट्रक चालकों से बहस शुरू कर दी। बहस अभद्रता में बदली और फिर मारपीट भी की गई। फिर एक जवान ने ट्रक का शीशे डंडा मार कर तोड़ा दिया। जिसके विरोध में ट्रक चालकों ने करीब चार घंटे तक जाम लगा दिया था।