महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बागबाहरा, 25 मई। प्रदेश अध्यक्ष महिला कांग्रेस फूलो देवी नेताम तथा जिला अध्यक्ष दुर्गा सागर की अनुशंसा पर महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सविता गोस्वामी ने खुशरूपाली निवासी ओम बाई यादव को बागबाहरा विकासखंड महिला कांग्रेस का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। उनका नियुक्ति पत्र संसदीय सचिव व विधायक द्वारिकाधीश यादव के हाथों नवनियुक्त उपाध्यक्ष श्रीमती यादव को सौंपा गया।
महिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी जाने पर ओम बाई यादव ने बताया कि पार्टी ने जो उनके ऊपर भरोसा करते हुए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है उसका वह पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगी और इस नियुक्ति के लिए उन्होंने छत्तीसगढ़ शासन के संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव, प्रदेश अध्यक्ष महिला कांग्रेस फूलों देवी नेताम, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डॉ. रश्मि चंद्राकर तथा महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष दुर्गा सागर एवं ब्लॉक अध्यक्ष महिला कांग्रेस सविता गोस्वामी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है।
इस अवसर पर ओम बाई यादव, सविता गोस्वामी, जितेंद्र तांडी बिसाहू बघेल देव सिंह दीवान अशोक ठाकुर देव नारायण पटेल ध्रुव पटेल डेरहा राम दीवान मुकेश पटेल सुकलाल बरिहा कौशल्या बाई के साथ-साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस के विभिन्न प्रकोष्ठ के पदाधिकारी गण व ग्रामीण जन उपस्थित रहे।