महासमुन्द

क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 10 लाख की ठगी, शिकायत दर्ज
25-May-2023 3:10 PM
क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 10 लाख की ठगी, शिकायत दर्ज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 25 मई।
महासमुंद में क्रि प्टोकरेंसी से संबंधित एक मामला सामने आया है, जिसमें पीडि़त संदीप कुमार ने क्रिप्टो ट्रेडिंग में 10 लाख रुपए की धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई है। कोतवाली महासमुंद पुलिस ने दर्ज शिकायत पर जांच शुरू कर दी है।

मालूम हो कि छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में क्रिप्टो ट्रेडिंग निवेशकों की तादात बढऩे के साथ, इस क्षेत्र से संबंधित क्राइम व घोटालों की संख्या भी बढ़ गई है। इसमें कंपनी द्वारा निवेशकों को कई गुना अधिक राशि देने का झांसा दिया जाता है। महासमुंद जिले में यह पहला मामला है। 

कोतवाली पुलिस ने आवेदक संदीप कुमार साहू निवासी वार्ड न.- 25 नया रावण भांठा महासमुंद की आवेदन में लिखा है कि 23 मई 2022 को क्रिप्टो ट्रेडिंग एवं क्रिप्टो बीज के माध्यम से 10 लाख रुपए दो अलग-अलग आई डी से जमा किया। जिसे दिनांक 1 जून 2022 को आहरण करना चाहा। लेकिन कम्पनी ने बिना किसी पूर्व सूचना व जानकारी इस खाते से आहरण रोक रखा था, जबकि मुझे इस ऐप में स्टेक एक प्रकार का फिक्स डिपाजिट करने पर प्रति दिन 1 प्रतिशत से 2 प्रतिशत तक लाभांश देने की बात कही गई थी। इसकी कापी संलग्न है।

आवेदन में आगे लिखा है-मैंने उक्त ऐप में ट्रेडिंग हेतु रुपए डाल दिये किन्तु जब उन रुपयों आवश्यकता पडऩे पर अपने खाते में आहरण करना चाहा तो कम्पनी के द्वारा बिना किसी पूर्व सूचना व जानकारी के मेरे सभी आहरणों को रोक दिया गया। जिससे मेरा मूलधन व लाभांस की राशि 10 लाख 30 हजार रुपए ट्रेडिंग ऐप में फंस गया है। मैंने उक्त राशि के आहरण हेतु ट्रेडिंग एप कम्पनी से ई.मेल के माध्यम से जानकारी प्राप्त करना चाहा, जो कि उनसे संपर्क साधने का एक मात्र साधन है, तत् संबंध में कम्पनी द्वारा किसी भी प्रकार से संतोषप्रद जवाब नहीं मिला। उपरोक्त तथ्यों से यह स्पष्ट है कि उक्त ट्रेडिंग कम्पनी सीधे तौर पर मेरे साथ धोखाधड़ी व जालसाजी कर निवेश किये गये राशि 10 लाख तथा लाभांश की राशि 30 हजार रुपए कुल 10 लाख, तीस हजार रुपए को अनाधिकृत रूप से अपने पास जमा रखा है। उक्त धनराशि का मेरे खाते में आहरण नहीं होने के कारण मैं आर्थिक व मानसिक रूप से प्रताडि़त हूं।


अन्य पोस्ट