महासमुन्द
सडक़ें सूनी हो रहीं, व्यापारी भी दोपहर में दुकानें बंद कर रहे हैं
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 25 मई। पिछले 2-3 दिनों से सुबह से सूर्य की किरणें आग उगल रही है, लेकिन आज नवतपे का पहला दिन सूरज का तेवर कम है। आसमान में बादल छाए हुए हैं। हालांकि आज सुबह 10 बजे महासमुंद का तापमान 36 डिग्री था, लेकिन हवाओं के कारण गर्मी का आभास थोड़ा सा कम है।
पिछले 2-3 दिनों से तापमान में अचानक वृद्धि होने के साथ दोपहर में गर्म हवा चलने लगी है। फलस्वरूप अब भी स्ट्रोक का खतरा बढ़ा हुआ है। मौसम विभाग ने जिले में आगामी 6 दिनों के लिए एडवायजरी जारी की है। जिसके अनुसार आगामी दिनों में तापमान 46 डिग्री तक जा सकता है।
हीट स्ट्रोक के खतरों को देखते हुए मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने 6 बेड का पृथक वार्ड तैयार किया है। जहां कूलर, बर्फ की सिल्लियां, ठंडी पट्टी सहित आपातकाल में उपयोग होने वाली सभी प्रकार की दवाइयां रखी गई है। साथ ही चिकित्सकों को हीट स्ट्रोक को लेकर निर्देश दिये गये हैं। हालांकि आज तक हीट स्ट्रोक का एक भी मामला मेडिकल कॉलेज में नहीं पहुंचा है। जबकि शहर के निजी अस्पतालों में लू से पीडि़त बच्चों का उपचार चल रहा है और चिकित्सक लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दे रहे हैं। स्थानीय अस्पतालों में सिर दर्द, बुखार के मरीज पहुंचने लगे हंै।
अस्पतााल पहुंचने वाले मरीजों में शरीर का उच्च तापमान 104 एफ 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक या उसके बराबर, बदली हुई मानसिक स्थिति, पसीना, रूखी या गर्म त्वचा, उल्टी, हृदय की धडक़न बढऩा, श्वसन दर में वृद्धि, अत्यधिक प्यास, सिरदर्द, मांसपेशियों में ऐंठन, बेहोशी आदि के लक्षण हैं। डाक्टरों का कहना है कि ये सारे लक्षण हीट स््ट्रोक के हैं। इसमें कभी-कभी दिल के दौरे जैसी अन्य स्थितियों के समान लक्षण दिख सकते हैं। इसके अलावा कुछ लोगों को हीट स्ट्रोक होने से पहले थकावट के हल्के लक्षण महसूस होते हैं।
मेडिकल कालेज के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. बसंत माहेश्वरी के अनुसार हीट स्ट्रोक में शरीर का तापमान बाहर के तापमान की तरह हो जाता है। शरीर खुद को ठंडा नहीं कर पाता। आमतौर पर हाइपोथैलेमस तापमान को लगभग 98.6 डिग्री फ ारेनहाइट पर रखता है। लेकिन अगर शरीर रिलीज होने से ज्यादा गर्मी लेता है, तो आंतरिक तापमान इस निर्धारित बिंदु से ऊपर बढ़ जाता है जिससे हीट स्ट्रोक होता है।
उनका कहना है कि हीट स्ट्रोक की शीघ्र पहचान और शीघ्र उपचार रोग के निदान में काफी सुधार कर सकता है। ऐसी स्थिति में चिकित्सकों की सलाह लेना चाहिए। बहरहाल भीषण गर्मी से जीव जंतुओं का बुरा हाल है। जैसे-जैसे दिन चढ़ता जाता है, हवा गर्म होती जाती है। शाम साढ़े 4.5 बजे तक लू चलती है। इसके चलते लोगों ने अपनी दिनचर्या ही बदल दी है। दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक शहर की सडक़ें सूनी हो जाती हैं। व्यापारी वर्ग भी दोपहर में दुकानें बंद कर रहे हैं।