महासमुन्द

ओवरब्रिज निर्माण और पैदल पुल को स्टेशन से बाहर तक बढ़ाने की मांग
25-May-2023 2:42 PM
ओवरब्रिज निर्माण और पैदल पुल को स्टेशन से बाहर तक बढ़ाने की मांग

महासमुंद, 25मई। आम जनता की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए वार्ड क्रमांक 09 की पार्षद माधवी सिक्का ने संबलपुर डिविजन के डीआरएम से मुलाकात कर दलदली रोड रेल्वे फाटक में ओवरब्रिज निर्माण और रेलवे स्टेशन स्थित पैदल पुल को स्टेशन से बाहर तक बढ़ाने की मांग की है। लोगों की मांग है कि इस समस्या का निवारण जल्द ही किया जाए। ताकि किसी भी प्रकार कि समस्याओं का सामना न करना पड़े। 
 


अन्य पोस्ट