महासमुन्द

शासन की योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर जन-जन तक पहुंचा रहे युवा
24-May-2023 6:41 PM
शासन की योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर जन-जन तक पहुंचा रहे युवा

संसदीय सचिव के दिशा-निर्देश पर घर-घर हो रही दस्तक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 24 मई। संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर के दिशा निर्देश पर युवा क्षेत्र के गांवों में घर-घर पहुंचकर शासन की योजनाओं का प्रचार प्रसार कर रहे हैं। साथ ही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने प्रेरित भी कर रहे हैं।

संसदीय सचिव व विधायक श्री चंद्राकर के निर्देश पर युकां नेता व्यंकटेश चंद्राकर व रेखराज पटेल के नेतृत्व में युवाओं की टीम ग्राम लाफिनखुर्द, मचेवा व घोड़ारी पहुंची। यहां घर-घर जाकर शासन की योजनाओं का प्रचार प्रसार किया गया। वहीं जरूरतमंदों को योजनाओं का लाभ लेने प्रेरित किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में रूपेश साहू, यामिनी साहू, मेघराज साहू, योगेश कुमार, संगीता ध्रुव, धर्मेंद्र साहू, सुशील कुमार साहू, अजय दास, आयुष साहू, मनोज कुमार साहू, धनंजय, खिलेश कुमार साहू, ऋषभ टंडन, सुरेंद्र कुमार साहू, रामसिंग लोहार, हीरालाल साहू, थानेश्वर प्रसाद साहू, मनोज कुमार साहू, मिलाप राम ध्रुव, ईश्वर साहू, रितेश साहू, खेमराज साहू, लेखराम साहू, देवेश कुमार साहू, महेंद्र कुमार साहू, मेघराज, देवकुमार साहू, एमन कुमार साहू युवराज साहू, टीकम लाल साहू, रुस्तम साहू, सोहन लाल, डिगेश्वरी साहू, चंद्रिका साहू, गीता साहू, भीमा बाई विश्वकर्मा, मोंगरा बाई साहू, दुलौरीन यादव, पार्वती साहू आदि का सराहनीय योगदान रहा।


अन्य पोस्ट