महासमुन्द

मुद्दाविहीन हो चुके भाजपाई अपने ही पार्टी के लोगों की पोल खोलने में लगी है-राशि
24-May-2023 2:32 PM
मुद्दाविहीन हो चुके भाजपाई अपने ही पार्टी के लोगों की पोल खोलने में लगी है-राशि

महासमुंद, 24 मई। पिटियाझर वार्ड न.12 में बने गोठान की पोल खोलने निकले भाजपा पदाधिकारियों पर तंज कसते हुए नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग ने कहा कि ढाई साल पहले पालिका में भाजपा के ही अध्यक्ष थे और उनके ही कार्यकाल में गोठान का निर्माण किया गया था। ...तो क्या भाजपा अपने ही पार्टी के लोगों द्वारा किए गए कार्य की पोल खोल रहे हैं? गोठानों में जाकर कांग्रेस सरकार की लोक हितकारी योजनाओं को लेकर भाजपाइयों के पास कोई उत्तर नहीं है।  उक्त बातें एक विज्ञप्ति के माध्यम से नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग ने कही है। उन्होंने कहा कि भाजपा जाबो गोठान खोलबो पोल अभियान चलाकर अपनी खीझ मिटा रहे हैं। 15 सालों से सत्ता में रह कर भाजपा ने छत्तीसगढ़ को गर्त की ओर धकेला दिया है। श्रीमती महिलांग ने कहा किए जिस गोठान की पोल खोलने भाजपाई गए थे। दरअसल उस गोठान का निर्माण उन्हीं के पार्टी के पालिका अध्यक्ष ने बनवाया था। इससे स्पष्ट होता है कि मुद्दाविहीन हो चुके भाजपाई अपने ही पार्टी के लोगों की पोल खोलने में लगी हैं।

नपाध्यक्ष ने कहा कांग्रेस सरकार ने गौ माताओं पर राजनीति करने की बजाए उनके संरक्षण और संबर्धन की दिशा पर काम किया है। उन्होंने आगे कहा कि पहले देश में गैस सिलेंडर की थोड़ी कीमत बढऩे पर यहीं भाजपा के नेता हाय तौबा मचाया करते थे। और आज देश में महंगाई चरम पर है। आज गैस सिलेंडर की कीमत 1100 सौ से पार हो गयी है।

खाद्य अन्न जो आम लोगों की जन जीवन से जुड़ा आवश्क वस्तु है, उन सब की भी कीमत आसमान पर है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला गैस सिलेंडर योजना गरीबों को देकर उनकी भावनाओं से खिलवाड़ किया है। आज हालात यह है कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला गैस सिलेंडर योजना के गैस सिलेंडर गरीबों के घर पर एक शो पीस बन कर रह गया है।


अन्य पोस्ट