महासमुन्द

झलप सम्मेलन के लिए महासमुंद के 30 वार्डों में निराश्रितों के साथ बैठकों का दौर शुरू
24-May-2023 2:31 PM
झलप सम्मेलन के लिए महासमुंद के 30 वार्डों में निराश्रितों के साथ बैठकों का दौर शुरू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 24 मई। नगरीय निकाय एवं पंचायत प्रकोष्ठ के द्वारा आगामी एक जून गुरूवार को झलप मे विधानसभा स्तरीय निराश्रित सम्मेलन आयोजित किया जाना है जिसके लिए महासमुंद शहर के 30 वार्डों में निराश्रितों के साथ बैठक का दौर शुरू हो चुका है। नगरीय निकाय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक देवीचन्द राठी ने बताया है कि कल मंगलवार को वार्ड 11 अटल आवास के पास जैतखम्भ सामुदायिक भवन में भाजपा अजा मोर्चा की जिला महामंत्री उत्तरा प्रहरे की अगुवाई में बैठक रखी गई।

उक्त बैठक में वार्ड 11 के निराश्रित पेंशन हितग्राही पहुंचे थे। जिन्हें बताया गया कि सौगंध खाकर सरकार में आने वाली कांग्रेस ने चार साल बीच जाने के बाद भी निराश्रितों कापेंशन नहीं बढ़ाया है। जो पेंशन निराश्रितों को मिल रहा है वह ऊंट के मुंह में जीरे के समान है। यह भी समय पर नहीं मिल रहा है अवसर पर उपस्थित जनों को बताया गया कि भाजपा नगरीय निकाय व पंचायत प्रकोष्ठ द्वारा संयुक्त रूप से झलप में 1 जून गुरूवार शाम 4 बजे निराश्रित सम्मेलन आयोजित है। सभी पेंशनधारियों से अपील की गई कि भाजपा द्वारा आयोजित निराश्रित सम्मेलन में बड़ी संख्या में पहुंचें।  भाजपा नेत्री उत्तरा प्रहरे ने कहा कि यह लड़ाई निराश्रितों के लिए भाजपा लड़ रही है। सरकार पेंशन देकर निराश्रितों पर कोई अहसान नहीं कर रही है। निराश्रितों, बुजुर्गों ने प्रदेश के निर्माण में सहयोग किया है। छग के आस-पास लगे हुए राज्यों में सरकारों ने कई सालों से पेंशन बढ़ा दिया है। लेकिन छग की कांग्रेस सरकार केवल भ्रष्टाचार का कीर्तिमान बना रही है गरीब निराश्रितों से सरकार का कोई वास्ता नहीं है।

वह निराश्रितों का सरकार शोषण कर रही है। ये निराश्रित सरकार बदलने की ताकत रखते हैं।


अन्य पोस्ट