महासमुन्द

कौशल्या नंदन राम भारत सहित समूचे विश्व के आस्था का प्रतीक-द्वारिकाधीश .
23-May-2023 7:22 PM
कौशल्या नंदन राम भारत सहित समूचे विश्व के आस्था का प्रतीक-द्वारिकाधीश .

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बागबाहरा, 23 मई। कौशल्या नंदन राम जिनका छत्तीसगढ़ से भांजे का रिश्ता है, उनका चरित्र उनका जीवन स्तुत्य है और वह भारत सहित समूचे विश्व के आस्था के प्रतीक हैं।  उक्त उद्गार छत्तीसगढ़ शासन के संसदीय सचिव व विधायक द्वारिकाधीश यादव ने ग्राम कौहाकुड़ा में आयोजित तीन दिवसीय मानस गान सम्मेलन के दौरान व्यक्त किए।

ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ को कौशल्या माता के मायके के रूप में जाना जाता है, कौशल प्रदेश की कन्या होने के कारण उन्हें कौशल्या कहा गया और उन्हीं के आंगन में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामचंद्र जी का अवतार हुआ था जिसके कारण छत्तीसगढ़ में आदिकाल से मानस गान की परंपरा है जो आज पर्यंत तक धरोहर के रूप में संजोकर लोगों के द्वारा निर्वाह किया जा रहा है। इसी परंपरा के निर्वहन करते हुए खल्लारी विधानसभा क्षेत्र के प्रसिद्ध ग्राम कौहाकुड़ा में त्रिदेव सी मानस गान सम्मेलन का आयोजन किया गया था जो कि संसदीय सचिव व विधायक द्वारिकाधीश यादव के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।

 संसदीय सचिव का काफिला मानसगान सम्मेलन में शिरकत करने के लिए पहुंचा आयोजन समिति के द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया तत्पश्चात उनकी अगुवाई करते हुए उन्हें मानस गान प्रांगण तक लाया गया, जहां संसदीय सचिव श्री यादव ने भगवान श्री रामचंद्र की पूजा-अर्चना की।

  द्वारिकाधीश यादव ने कहा कि बाबा तुलसी की लेखनी ऐसी चली कि आज पर्यंत तक उनकी लेखनी द्वारा रचित महाकाव्य रामचरितमानस जो कि जन भाषा में रचित है वह आज भारत के घर-घर में विराजमान है, साथ ही विश्व के विभिन्न देशों में भी रामचरितमानस का गान किया जाता है।

आगे श्री यादव ने कहा कि यह हम छत्तीसगढ़ वासियों का पुण्य प्रताप है कि भगवान श्री रामचंद्र ने हमें मामा होने का सुख दिया और इसी कारण छत्तीसगढ़ में भांजे को विशेष सम्मान दिया जाता है और यह कौशल्या नंदन राम भारत सहित समूचे विश्व की आस्था के प्रतीक हैं और मानव को जीवन कैसे जीना चाहिए भगवान श्री राम के चरित्र से सीखना चाहिए।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से श्री लेखराम दीवान सभापति जनपद पंचायत पिथौरा नन्दलाल पटेल उपाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पिथौरा बूढ़ेश्वर डडसेना संयुक्त जिला महामंत्री महासमुंद  अवध राम पटेल जी वरिष्ठ कांग्रेसी नेता यशवंत दीवान  सरपंच ग्राम पंचायत कौहकूड़ा, नोहर दास साहू, भूषण दीवान, नीलसिंग सिंह दीवा, विश्राम निषाद, राजू पटेल सहित खल्लारी विधानसभा क्षेत्र के नागरिक कांग्रेस के विभिन्न प्रकोष्ठ के पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में माताएं बहनें उपस्थित रहे।

 

 

 

 


अन्य पोस्ट