महासमुन्द
झीरम घाटी के दिवंगतों के लिए दो मिनट का मौन रख 25 को दी जाएगी श्रद्धांजलि
23-May-2023 3:34 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 23 मई। महासमुंद के सभी शासकीय और अर्धशासकीय कार्यालयों में 25 मई को 2 मिनट का मौन रखा जाएगा। इस अवसर पर झीरम घाटी में दिवंगत जनप्रतिनिधियों, सुरक्षाबलों के जवानों को श्रद्धांजलि दी जाएगी।
इसके साथ ही नक्सल हिंसा में वर्तमान और पिछले वर्षों में शहीद हुए जवान और लोगों को भी श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। राज्य शासन ने 25 मई को हर साल झीरम घाटी श्रद्धांजलि दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। इस दिन शहीदों की स्मृति में सभी शासकीय एवं अर्धशासकीय कार्यालयों में दो मिनट का मौन रखा जाएगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे