महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 22 मई। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी आदर्श विद्यालय महासमुंद में समर कैंप का शुभारंभ शाला के प्राचार्य हेमेंद्र आचार्य एवं प्रधान पाठक चिंतामणि चंद्राकर ने किया। इस समर कैंप में बच्चों को पेंटिंग, ड्राइंग, मेहंदी, रंगोली, योगा, जुंबा डांस, विज्ञान मॉडल बनाने एवं अन्य गतिविधियां सिखाए जाएंगे।
इस अवसर पर प्राचार्य एवं प्रधान पाठक हेमेंद्र आचार्य ने कहा कि प्रत्येक बच्चों को हर कला में पारंगत होना है। यह एक तरह से हमारे भविष्य को निर्धारित करता है। सीखा हुआ कुछ भी व्यर्थ नहीं जाता। वह जीवन में कभी ना कभी काम आता है। उन्होंने कहा कि इस समर कैंप में प्रत्येक बच्चे समय के अनुसार कार्य को सीखेंगे, समय का पालन करेंगे एवं अनुशासित रहेंगे।
समर कैंप के उद्घाटन के अवसर पर प्राचार्य, प्रधान पाठक एवं शाला स्टाफ प्रभा पंडा, बसंत साहू, कैंप के प्रभारी शिक्षक सितोष झुलपे, भारती सोनी, अंजनी साहू, सुधा शर्मा उपस्थित थे। यह कैंप पूर्णत: नि:शुल्क है एवम इसमें शाला के नवप्रवेशी बच्चे भी भाग ले सकते हंै। समर कैंप का शुभारंभ बच्चों को भक्ति संगीत में जुंबा डांस करवा कर किया गया।