महासमुन्द

गौठान में न तार घेरा, न गाय, न पैरा, खाद, न पानी-चुुन्नी लाल
22-May-2023 3:32 PM
 गौठान में न तार घेरा, न गाय, न पैरा, खाद, न पानी-चुुन्नी लाल

सासंद पहुंचे लुकापारा गौठान, खोली पोल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 22 मई।
भाजपा संगठन के महत्वपूर्ण कार्यक्रम ‘चलबो गोठान, खोलबो पोल’ के तहत महासमुंद सांसद चुन्नी लाल के मार्गदर्शन में  भाजपा कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने सरायपाली विधानसभा अन्तर्गत ग्राम पंचायत लुकापारा स्थित गौठान को देखने पहुंचे। 

सरकारी फाइलों में यहां लाखों रुपए कर खर्च कर गौठान का निर्माण किया गया है, लेकिन सांसद के मुताबिक लुकापारा के गोठान में न तो तार घेरा किया गया है, न ही गाय है और न ही यहां कम्पोस्ट खाद बनाता है। जबकि गोठान में 300 गाय रखने का नियम हैं। लुकापारा में एक भी गाय नहीं है। गोठान में गोबर खरीदी नहीं होता है, न ही कम्पोस्ट खाद बनाया जा रहा है। उसके बावजूद भी रिकार्ड में कम्पोस्ट खाद सोसाइटी में बेचा गया है। 

सांंसद श्री साहू ने बताया है कि गोठान का निरीक्षण करने पर पाया गया कि गोठान में पैरा नहीं है, लेकिन रिकार्ड में लगभग 6 लाख का पैरा खरीदना बताया गया है। यहां बोर खनन हुआ है, पर पंप आज तक नहीं लगा है । ग्रामीणों इस गोठान की लागत लगभग 20 लाख बता रहे थे जबकि इतने का काम कहीं दिखता नहीं है। निरीक्षण करने से भूपेश बघेल सरकार की सारी पोल खुल गई है। गोठान में पूरी तरह अव्यवस्थता है। 

निरीक्षण के दौरान सांसद के साथ जिला महामंत्री एवं विधानसभा संयोजक संजय शर्मा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष एवं विधानसभा सह संयोजक चन्द्रकुमार पटेल, सरायपाली मंडल अध्यक्ष उपेन्द्र चौधरी, तोषनाथ यादव मन्डल महामंत्री, महिला मोर्चा जिला महामंत्री पुष्पलता चौहान, जनपद उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र चौधरी, पूर्व मंडी अध्यक्ष भवानी शंकर चौधरी, पार्षद गुंजन अग्रवाल, हितेश यादव, जेपी यादव सहित मनोज दास, विजय प्रधान, सांसद प्रतिनिधि मोतीलाल पटेल, सतीश साहू, विपिन गढ़तिया, रेशम पटेल,अख्तर भाई मंडल उपाध्यक्ष, लवकुमार चौधरी, सोशल मीडिया विधानसभा संयोजक मुरलीधर नायक, विधानसभा विस्तारक रघुवीर दास, अजा मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रमोद कुमार सागर, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष दुष्यंत नायक, युवा मोर्चा जिला मंत्री मयंक शर्मा, युवा जिला कोषाध्यक्ष सोहन पटेल, सरपंच उत्तम डडसेना, पुरन डडसेना, एस पी चौहान, निरज अग्रवाल, गोलू शर्मा, किशन जायसवाल, नवीन ठाकुर सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता व ग्रामीण जन उपस्थित रहे!

 


अन्य पोस्ट