महासमुन्द

हॉपर मशीन में दबने से मजदूर की मौत, जुर्म दर्ज
22-May-2023 2:04 PM
हॉपर मशीन में दबने से मजदूर की मौत, जुर्म दर्ज

महासमुंद, 22 मई। हॉपर मशीन में दबने से एक मजदूर की मौत हो गई। घटना सरायपाली थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने मशीन ऑपरेटर एवं बॉल मिल के संचालक के खिलाफ  जुर्म दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शिवदास महंत पिता साधुदास महंत (35 वर्ष) सारंगढ़ बॉल मिल बनसुली में मजदूरी का काम करता था। बीते 28 अप्रैल की रात 10 बजे मशीन ऑपरेटर तोषेन्द्र पटेल हॉपर मशीन में पत्थर डलवाने का काम कर रहा था। उसी समय हॉपर मशीन में पत्थर फंसने व मशीन के गिरने से शिवदास महंत दब गया। जिसे जेसीबी मशीन से हटाकर निकलवा कर उपचार के लिए सरायपाली अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  पुलिस ने ऑपरेटर तोपेन्द्र पटेल एवं बॉल मिल के संचालक छविलाल पटेल की लापरवाही एवं बिना सुरक्षा व्यवस्था के कार्य कराने के दौरान शिवदास महंत की मृत्यु मानते हुए आरोपियों के खिलाफ  धारा 304, 287, 34 के तहत जुर्म दर्ज कर जांच में लिया है।


अन्य पोस्ट