महासमुन्द
जाबो गौठान खोलबो पोल अभियान: पिटियाझर गौठान पहुंचे भाजपाई
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 21 मई। महासमुंद भाजपा शीर्ष संगठन के निर्देशानुसार जाबो गौठान खोलबो पोल अभियान के तहत भाजपा शहर मण्डल महासमुंद के पिटियाझर में स्थित गौठान निर्माण कार्य का निरीक्षण प्रदेश से नियुक्त, अभियान के शहर प्रभारी पूर्व विधायक चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. विमल चोपड़ा, अभियान के जिला संयोजक जिला महामंत्री प्रदीप चन्द्राकर एवम भाजपा के पदाधिकारियों की उपस्थिति में किया गया। गौठान निरीक्षण के दौरान भाजपा पदाधिकारियों ने पाया कि गौमाता को रखने के स्थान पर कोई भी शेड या किसी प्रकार की छायादार स्थान नहीं है। जबकि गौठान में शेड का निर्माण किया जाना सुनिश्चित किया गया है। गौठानों में शेड की जगह पर झिल्ली लगाई गई है जो हवा तूफान में चिथड़े में बदल चुकी है।
पूर्व विधायक डॉ. चोपड़ा ने गौठान में उपस्थित कर्मचारी से वहां की बदहाल व्यवस्था को लेकर नाराजगी व्यक्त की। उनका कहना है कि गौमाता की हितैषी और शुभचिंतक होने की झूठी वाहवाही लूट रही कांग्रेस सरकार के जनप्रतिनिधियों को यहां की बदहाल व्यवस्था की सुध नहीं है। गौठान व्यवस्था में खामियां ही खामियां नजर आ रही है। गौमाता के लिए चारे पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। गौठान में स्थित रंगमंच एवं व्यायाम शाला पर भी अतिक्रमण कर नागरिकों की सुविधाओं को छीना गया है। दो रुपए किलो गोबर खरीद कर 10 रुपए किलो में मिट्टीयुक्त खाद बेचना भी भूपेश सरकार की निजी कमाई का जरिया है।
गौठान निरीक्षण के दौरान डॉ.विमल चोपड़ा को मीना साहू, छाया साहू,नीरा सबर आदि ने बताया कि विगत 6 माह पूर्व बेचे गए गोबर की राशि भी उन्हें अभी तक नहीं मिली है।
निरीक्षण के दौरान प्रमुख रूप से जिला संयोजक जिला महामंत्री प्रदीप चन्द्राकर, जिला उपाध्यक्ष योगेश्वर राजू सिन्हा, मण्डल अध्यक्ष सतपाल सिंघ पाली, जिला मंत्री निरंजना शर्मा, दुलीकेशन साहू, महामंत्री द्वय प्रकाश शर्मा, एम आर विश्वनाथन, पार्षद देवीचंद राठी, पवन साहू, गोपाल वर्मा, अरविंद प्रहरे, उत्तरा प्रहरेे,देवेंद्र चंद्राकर, रूपलाल पटेल, हिमांशु चंद्राकर, जितेंद साहू, उषापाल, देवेंद्र पाण्डे, नन्दा सेन, सुरेंद्र शर्मा, चिंतामणि बघेल,उमेश,विशाल,योगेंद्र चन्द्राकर, हेमंत यादव, प्रकाश साहू, नीरा सबर आदि उपस्थित थे।