महासमुन्द

भूपेश की योजनाओं से बीजेपी नेता बौखलाए हुए हंै- विनोद
21-May-2023 2:50 PM
भूपेश की योजनाओं से बीजेपी  नेता बौखलाए हुए हंै- विनोद

बीजेपी कार्यकाल में हुए भ्रष्टाचार को कब करेंगे जनता के सामने उजागर?

महासमुंद, 21मई। पूर्व केबिनेट मंत्री और विधायक अजय चंद्राकर द्वारा भूपेश सरकार पर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोप पर संसदीय सचिव व विधायक विनोद चंद्राकर ने अजय चंद्राकर को आड़े हाथों लिया है। 

उन्होंने कहा कि भूपेश सरकार द्वारा प्रदेशभर में किए गए कार्यों और योजनाओं का बीजेपी नेताओं के पास कोई जवाब नहीं है। इसलिए वे सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा रहे हंै। अजय चंद्राकर को शायद नहीं मालूम कि केंद्र सरकार की सभी योजनाओं में राज्य सरकार का भी योगदान होता है। राज्य सरकार से मिलने वाली राशि की बदौलत ही केंद्र सरकार योजनाएं बनाती है। अजय चंद्राकर कहते हैं कि केंद्र से मिले फंड के भरोसे राज्य सरकार धान खरीदी कर रही है और श्रेय ले रही है। जब ऐसा है तो उनकी सरकार के दौरान उन्होंने धान के समर्थन मूल्य में वृद्धि क्यों नहीं की? 

विनोद ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि किसानों को बोनस देने का वादा करके भाजपा ने दो साल तक बोनस क्यों नहीं दिया। हर बार यही कहते रहे कि केंद्र में कांग्रेस सरकार होने की वजह से उन्हें दिक्कतें हो रही है। विनोद ने कहा भूपेश बघेल तो जनता से किए अपने सभी वादों को बखूबी पूरा कर रही है। भाजपा कह रही है कि मेडिकल कॉलेज उनके सरकार की देन है। ये बताए कि उनके नेताओं ने मेडिकल कॉलेज के लिए क्या किया? जबकि  भूपेश सरकार ने तो कॉलेज को मान्यता दिलाने के लिए एड़ी.चोटी का जोर लगा दिया। राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई नरवा, गरुवा, घुरवा, बाड़ी से ग्रामीणों को रोजगार मिला है। बीजेपी नेता गाय को माता कहते हैं। 

उनकी सरकार ने गायों के लिए क्या किया? भूपेश सरकार ने तो गोठान निर्माण किया है। सरकार की नरवा, गरवा, घुरवा और बाड़ी योजना से प्रदेशभर के किसान खुश हंै।


अन्य पोस्ट