महासमुन्द
पालिका अध्यक्ष ने उपाध्यक्ष व पार्षदों की मौजूदगी में भूमिपूजन
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 21मई। नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग ने पार्षदों की मौजूदगी में पिटियाझर वार्ड 12 में करीब 23 लाख की लागत से शहरी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, सीसी रोड और चबूतरा निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। पिटियाझर वार्ड नंबर 12 सहित आस पास के लगे वार्डों में रहने वाले नागरिकों को शासन की मंशानुरूप बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध करने के लिए 22 लाख की लागत से शहरी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बनाया जाएगा और एक लाख की लागत से सीसी रोड तथा गौरा चौरा चबूतरा निर्माण कराया जाएगा।
उक्त काम का कल शनिवार को नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग, उपाध्यक्ष व सभापति कृष्ण कुमार चंद्राकर, वार्ड पार्षद डमरूधर मांझी, अमन चंद्राकर, सांसद प्रतिनिधि अरविंद प्रहरे के आतिथ्य में धर्म चंद्राकर के कर कमलों से भूमि पूजन किया गया। इस मौके पर पालिका अध्यक्ष श्रीमती महिलांग ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का उद्देश्य लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराना है। महंगा इलाज एक गरीब परिवार पर बहुत ही भारी पड़ता है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा है कि गरीब परिवार को मुफ्त और बेहतर इलाज अपने आसपास ही उपलब्ध हो।
इस अवसर पर लता कैलाश चंद्राकर, गोलू मदनकार, यशवंत ठाकुर, दुर्गेश कुंजेकार, केवल साहू, टिकाराम सेन, नंदा सेन, अमर दास बघेल, नेहरू नेताम, लल्ला सूर्यवंशी, गेंदू यादव,छबे चंद्राकर, प्रितम चंद्राकर,बोधन चंद्राकर, पुष्पा सेन, संतोषी सेन, कमला बाई वर्मा, वृंदा बाई ध्रुव आदि उपस्थित थे।