महासमुन्द

ट्रैफिक-अतिक्रमण पर अब होगी कार्रवाई, नपा के राजस्व और ट्रैफि क पुलिस की संयुक्त बैठक में निर्णय
21-May-2023 2:48 PM
ट्रैफिक-अतिक्रमण पर अब होगी कार्रवाई, नपा के राजस्व और ट्रैफि क पुलिस  की संयुक्त बैठक में निर्णय

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
महासमुंद, 21मई।
महासमुंद नपा परिषद कार्यालय में नगर पालिका अध्यक्ष की अध्यक्षता में अतिक्रमण हटाने को लेकर ट्रैफि क पुलिस-नपा के बीच बैठक हुई, जिसमें शहर के मुख्य मार्ग सहित विभिन्न मार्गों से अतिक्रमण हटाने सोमवार से अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। इस दौरान निर्णय हुआ कि अपने सीमा क्षेत्र से बाहर सामान निकलने वालों की सामान की जब्ती के अलावा चालान की कार्रवाई भी होगी।

शहर की यातायात व्यवस्था और अतिक्रमण मुक्त कराने को लेकर कल सोमवार से कार्रवाई अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए शनिवार को अध्यक्ष सभाकक्ष में नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग की अध्यक्षता में राजस्व यातायात पुलिस की संयुक्त बैठक हुई। जिसमें नेशनल हाईवे 353 की दोनों ओर गोल बाजार, सराफ ा बाजार, स्टेशन रोड सहित तमाम मार्गों पर अव्यवस्थित पार्किंग, दुकानों की सीमा क्षेत्र से अधिक एरिया में सामान रखने वालों पर अभियान चलाकर जब्ती की कार्रवाई होगी। 

इसी तरह टाउन हॉल के सामने जिन स्ट्रीट वेंडरों को दुकानें आबंटित किया गया है, उन्हें भी निर्धारित स्थान पर दुकान लगाने के लिए कहा जाएगा। नपाध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग ने स्पष्ट कहा है कि ऐसे लोगों पर भी कार्रवाई की जाएगी, जिन्हें दुकानें मिल चुकी हंै। साथ ही ऐसे व्यापारी जिन्होंने अपने निर्धारित स्थान से बाहर जाकर अतिक्रमण किया गया हो ऐसे सभी अतिक्रमण को ध्वस्त किया जाएगा। 

बैठक में नपाध्यक्ष श्रीमती महिलांग ने कहा कि बार-बार व्यापारियों से अपील के बावजूद अतिक्रमण जारी है। उन्होंने कहा कि कुछ महीने पहले भी शहर में अतिक्रमण और ट्रैफि क व्यवस्था को लेकर अभियान चलाकर समझाइश दी गई थी लेकिन फि र से वही स्थिति निर्मित हो गई है। उन्होंने कहा कि इस दफ ा किसी को राहत नहीं दी जाएगी और जब्ती के साथ ही चालान भी  किए जाएंगे। 

उन्होंने यह भी कहा कि अब यह कार्रवाई निरंतर जारी रहेगा।


अन्य पोस्ट