महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 20 मई। सारंगढ़ दौरे पर निकली छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष व राज्यसभा सांसद फू लो देवी नेताम का नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग ने तुमगांव में अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भव्य स्वागत किया। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है, वैसे वैसे चुनावी सरगर्मियां भी तेज होते जा रही है।
इसी कड़ी में सारंगढ़ में आयोजित पार्टी बैठक में शामिल होने जा रही महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष फूलो देवी नेताम का तुमगांव में नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ बाजे-गाजे व आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत किया। इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती नेताम ने नपाध्यक्ष श्रीमती महिलांग के साथ पालिका से जुड़े कामकाज को लेकर चर्चा की। साथ ही श्रीमती नेताम ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार की योजनाओं का लभा अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की दिशा पर काम करने पर जोर दिया है।
इस पर नपाध्यक्ष ने बताया कि सरकार की योजनाओं से सभी वर्ग लाभांवित हो रहे हैं। बाद श्रीमती नेताम ने समस्त कार्यकर्ताओं से भी मिलकर हालचाल जाना।