महासमुन्द
वल्लभाचार्य कॉलेज की एलुमनी आम सभा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,20 मई। कल 19 मई को शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय की एलुमनी समिति द्वारा वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम डॉ. अनुसुइया अग्रवाल संरक्षक एवं प्राचार्य, दाऊलाल चंद्राकर अध्यक्ष, संजय शर्मा उपाध्यक्ष, डॉ. दुर्गावती भारतीय सचिव, खिलावन बघेल सह सचिव, अजय कुमार राजा कोषाध्यक्ष, डॉ रीता पांडेय संयोजक, डॉ. मालती तिवारी सहसंयोजक, मनोज शर्मा के संयोजन एवं मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत में राज्य गीत नियति अग्रवाल एवं श्री संजय इक्का एलुमनी सदस्य ने प्रस्तुत किया। उक्त अवसर पर स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुए प्राचार्य डॉ अग्रवाल ने कहा कि महाविद्यालय के अलुमनी एसोसिएशन निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर है। हमारे भूतपूर्व छात्र आज कोई राजनेता है, कोई अधिकारी है, कोई कृषक है या कोई अन्य व्यवसाय पर है। लेकिन सभी मिलकर महाविद्यालय को ऊंचाई में ले जाने के लिए प्रयासरत हैं। आगामी नैक मूल्यांकन में अलुमनी की सहयोग व साथ से हम बेहतर प्रदर्शन करेंगे, ऐसा मेरा विश्वास है।
दाऊलाल चंद्राकर ने अलुमनी एसोसिएशन के उद्देश्य को बताते हुए कहा कि महाविद्यालय से पढक़र बाहर निकल चुके जो अच्छे स्तर पर जा चुके हैं उनका क्या योगदान हो सकता है, उसको बताया तथा छात्रसंघ अध्यक्षों के संघर्षो को महाविद्यालय के विकास कार्यो में योगदान को बताया। राशि त्रिभुवन महिलांग नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि महाविद्यालय की शिक्षा ने प्रेरित किया जिससे हम आज इस मुकाम पर पहुुंचे हैं। इसी शिक्षा की वजह से बहुत सारे लोग अलग-अलग क्षेत्र में अपनी सेवा दे रहे हंै।
लक्ष्मण पटेल ने कहा कि महासमुंद कॉलेज से उनको बहुत कुछ प्राप्त। स्मृति के तौर पर उन्होंने 2.50 लाख का लेक्चर स्टैण्ड, टेबल एवं कुर्सी प्रदान किया। पारस चोपड़ा ने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए उस समय की चुनौतियों को स्मरण किया।
आम सभा में 10 पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष, उत्कृष्ट कार्य करने वाले एवं एलुमनी दानदाताओं को सम्मानित किया गया एवं वार्षिक आय-व्यय की समीक्षा की गई। आगामी वर्ष के लिए कार्य योजना बनाई गई। कार्यक्रम में सत्र 1981 से 1991 तक 10 वर्ष के महाविद्यालय के 10 छात्र संघ अध्यक्ष राजेंद्र चंद्राकर, रामकुमार चंद्राकर, श्यामलाल चंद्राकर, नरसिंह चंद्राकर, दुर्गा चंद्राकर, नरेंद्र तिवारी, पुनारद दीवान, भागीरथी चंद्राकर, सुभाष गिरी गोस्वामी एवं टेमन चंद्राकर को सम्मानित किया गया। दिवंगत छात्रसंघ अध्यक्षों के स्मृति चिन्ह को उनके परिवार ने आकर प्राप्त किया।
महाविद्यालय के एलुमनी सदस्य राशि त्रिभुवन महिलाग के नगर पालिका अध्यक्ष बनने पर, लक्ष्मण पटेल को जिला पंचायत उपाध्यक्ष बनने पर, अनिल शर्मा को अध्यक्ष बार एसोसिएशन, मनीष शर्मा प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य, राजेश शर्मा, अजय कुमार राजा, उदयन भारती एवं हितेश यादव को सम्मानित किया गया।
एलुमनी समिति के पदाधिकारियों अध्यक्ष दाऊलाल चंद्राकर, उपाध्यक्ष संजय शर्मा, कोषाध्यक्ष अजय कुमार राजा, सचिव डॉ. दुर्गावती भारतीय, सहसचिव खिलावन बघेल को महाविद्यालय में उनके सकारात्मक विकास में सहयोग हेतु सम्मानित किया गया। उक्त अवसर पर इंद्रजीत सिंह गोल्डी, महेन्द्र जैन, अजय थवाईत, योगेश गण्डेचा, हरिकृष्ण भार्गव, राधेलाल सिन्हा, भरत साहू, सोमेश दवे, भारती सोनी, ईश्वर चंद्राकर, किशन देवांगन, सती चंद्राकर, लता कैलाश चंद्राकर, डॉ. मनोज कुमार शर्मा, डॉ. प्रवीण चंद्राकर, संजय कुमार एक्का, ईश्वर सिन्हा, कमल लुनिया, प्रभा पंडा, आनंद राम साहू, अमन चंद्राकर, वेदप्रकाश सोनी, डॉ. ए.करीम, अनिल शर्मा, चमन चंद्राकर उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. दुर्गावती भारतीय एवं आभार रीता पांडेय संयोजक एलुमनी समिति द्वारा किया गया।