महासमुन्द

भूपेश सरकार घोटाले की सरकार, रोज नई रिकार्ड बना रही
19-May-2023 3:14 PM
भूपेश सरकार घोटाले की सरकार, रोज नई रिकार्ड बना रही

महासमुंद, 19 मई। पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा ने भूपेश सरकार को घोटाले की सरकार बताते हुए घोटालो में रोज नई रिकार्ड बनाने वाली सरकार बताया है। उन्होंने एक विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि कोयला घोटाला, चावल घोटाला, शराब घोटाले के बाद यह सरकार अब पीएससी चयन में घोटालों को लेकर जनता की आह झेल रही है। अनेक ऐसे घोटाले आज भी जांच की बाट जोह रहे हंै। जिनकी फाइल को मुख्यमंत्री एवं मंत्रियों ने दबाकर रखी है। रेत घोटाला, गोबर घोटाला, गौठान घोटाला, जमीन घोटाला, शिक्षा विभाग में स्थानांतरण घोटाला, भर्ती घोटाला आदि ऐेसे घोटाले हंै जिनको लेकर भारतीय जनता पार्टी ने आरोप लगाया है। उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा पीएससी भ्रष्टाचार के तथ्य प्रस्तुत करने की बात कहना केवल अपनी कमियां छुपाने का असफल प्रयास है। अनेक मामलों में तथ्य दिये गये तब तो जांच नहीं करायी गयी। डा.चोपड़ा ने छत्तीसगढ उच्च न्यायालय से स्वंय पीएससी के भ्रष्टाचार के मामले पर संज्ञान लेने का निवेदन करते हुए कहा है कि प्रशासन का कांग्रेसीकरण होने से रोका जाना आवश्यक है साथ ही इन भर्तियो में हुआ भ्रष्टाचार और भाई भतीजावाद उजागर कर ऐसे भ्रष्ट नेताओं और पीएससी के अधिकारियों के चेहरे से नकाब उतारकर उनकी वास्तविकता बताना जरूरी है। 
 


अन्य पोस्ट