महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पिथौरा, 19 मई। आगामी 6 जून से 12 जून तक दिल्ली में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय शालेय शतरंज प्रतियोगिता हेतु प्रदेश से जाने वाली अंडर - 19 आयु समूह के बालक वर्ग की टीम के कोच पिथौरा के हेमन्त खुटे को लोक शिक्षण संचनालय द्वारा नियुक्त किया गया है।
वहीं झलप की राजेश्वरी ध्रुवंशी को अंडर - 19 आयु समूह बालिका वर्ग की कोच बनाया गया है। प्रदेश की शतरंज टीम के बालक वर्ग में यश गर्ग, दिव्यांश नाहटा,संदीप कौशल, सुशय गुप्ता,प्रसन्न शुक्ला शामिल है वहीं बालिका वर्ग में हिमानी देवांगन,दीक्षा पटेल,जेश केशरवानी,संजीता साहू,अंजली निषाद शामिल है।
हेमंत खुटे ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत 22 सालो से सक्रिय रूप से शालेय शतरंज गतिविधियों में शामिल हो रहे है चाहे वे आर्बिटर के रूप में हो या फिर संयोजक, कोच - मैनेजर अथवा दल प्रबंधक। सन 2002 में जगदलपुर में आयोजित द्वितीय शालेय राज्य शतरंज चयन स्पर्धा के मुख्य निर्णायक रहे है। इसी तरह से 2017 में प्रदेश के सीनियर वर्ग की शालेय टीम को बतौर कोच कोयंबटूर (आंध्रप्रदेश) लेकर गए थे। गत वर्ष सितंबर में महासमुंद में आयोजित राज्य शतरंज स्पर्धा चयन स्पर्धा भी हेमंत के देख रेख व दिशा निर्देश में संपन्न हुआ। महासमुंद के जिला क्रीड़ा अधिकारी अंजली बरमाल प्रदेश से जाने वाली टीम के दल प्रबंधक है।
