महासमुन्द
भुंजिया युवाओं से वाहन चालक के पद हेतु आवेदन 22 तक
18-May-2023 10:24 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 18 मई। जिले में निवासरत् विशेष पिछड़ी जनजाति कमार एवं भुजिया के पात्र युवाओं से वाहन चालक के पद हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हंै। सहायक आयुक्त आदिम विकास महासमुंद ने जानकारी दी कि जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति के युवाओं को आवेदन के साथ आठवीं की अंकसूची सहित परिवहन विभाग द्वारा जारी वाहन चाहक का जीवित लाइसेंस, स्थायी जाति प्रमाण पत्र के साथ मूल निवास प्रमाण पत्र व रोजगार कार्यालय का जीवित पंजीयन प्रमाण पत्रों की स्व-प्रमाणित छायाप्रति के साथ 22 मई 2023 तक आवेदन कार्यालय कलेक्ट्रेट आदिवासी विकास महासमुंद में जमा कर सकते हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे