महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 18 मई। ग्राम पंचायत अछोली में झेरिया यादव समाज के लिए सामुदायिक भवन का निर्माण कराया जाएगा। समाज के पदाधिकारियों की मांग पर संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने भवन निर्माण के लिए विधायक निधि से तीन लाख रुपए देने की घोषणा की है।
बुधवार को छग झेरिया यादव समाज ग्राम अछोली के पदाधिकारियों ने संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर से मुलाकात की। इस दौरान पदाधिकारियों ने बताया कि गांव में यादव समाज का एक भी भवन नहीं है। जिससे सामाजिक सहित अन्य आयोजनों में दूसरे समाज के भवनों का सहारा लेना पड़ता है।
उन्होंने समाज के एक सामुदायिक भवन निर्माण की मांग की। जिस पर संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने विधायक निधि से तीन लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की। राशि की घोषणा पर समाज के अध्यक्ष कोंदा राम यादव, छन्नू यादव, रामाधर यादव, दुर्गेश यादव, लीलाधर यादव, मोहन यादव, जोधी यादव, गुलाब यादव, हेमराम यादव, बुधारू यादव, शिव यादव, गोकूल यादव, संतोष यादव, रामदयाल यादव, राजेश यादव, चुरावन यादव, नकुल यादव, संतू यादव, रूपराम यादव, कुलेश्वर यादव, खिलेंद्र यादव, रामदयाल यादव, रूपराम यादव, खेमू यादव, गोकूल यादव, हेमराम यादव, रामाधर यादव, गुलाब यादव, गैंदू यादव, छन्नू यादव, मोहन यादव, राजू यादव, लीलाधर यादव, राजेंद्र यादव, चुरावन यादव, संतू यादव, कुलेश्वर यादव, टेमन यादव ने आदि ने संसदीय सचिव श्री चंद्राकर का आभार जताया है।