महासमुन्द
घर से महुआ शराब जब्त, एक बंदी
18-May-2023 3:41 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 18 मई। अवैध महुआ शराब पर सराईपाली पुलिस ने कार्रवाई की। घर से महुआ शराब जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
बाजार पारा वार्ड नंबर 11 सरायपाली में थाना पुलिस ने सुरेश मेहरा (26 वर्ष) को एक सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी में 60 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब के सात गिरफ्तार किया है। बरामद शराब की कीमत 12 हजार रुपए है। कल 17 मई को मुखबिर से सूचना मिलने के बाद सरायपाली थाना पुलिस ने आरोपी के घर में दबिश दी थी। आरोपी ने अपने घर में भारी मात्रा में महुआ शराब रखकर बिक्री हेतु ग्राहक का इंतजार कर रहा था। आरोपी को 34-2 आबकारी एक्ट के तहत ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे