महासमुन्द
धान खरीदी का लिया जायजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,18 मई। संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने कृषि उपज मंडी में रबी फसल के धान खरीदी कार्य का जायजा। इस दौरान धान बेचने पहुंचे किसानों से चर्चा भी की। बाद इसके मंडी अधिकारी-कर्मचारियों से किसानों की सहुलियत लेकर दिशा.निर्देश दिए।
बुधवार को संसदीय सचिव व विधायक श्री चंद्राकर पिटियाझर स्थित कृषि उपज मंडी पहुंचे। यहां पिछले एक मई से रबी फसल धान की खरीदी की जा रही है। गौरतलब है कि पिछले दिनों कृषि उपज मंडी में संसदीय सचिव व विधायक श्री चंद्राकर की अध्यक्षता में किसान प्रतिनिधिए व्यापारी प्रतिनिधि व हमाल प्रतिनिधियों की बैठक हुई। एक मई से मंडी प्रांगण को प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया था। जिसमें किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए समस्याओं का निराकरण करने पर जोर दिया गया था।
मालूम हो कि एक मई से धान खरीदी का कार्य शुरू हो गया है। कल बुधवार को संसदीय सचिव श्री चंद्राकर कृषि उपज मंडी पहुंचकर खरीदी कार्य का जायजा लिया और किसानों से चर्चा की। बाद इसके मंडी के अधिकारी.कर्मचारियों से धान के आवक की जानकारी ली। जिस पर अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को कृषि उपज मंडी समिति महासमुंद में धान की बोली पतला धान का अधिकतम बोली 1789 रुपए और मोटा धान का अधिकतम बोली 1687 रुपए रही।
कल मंडी में लगभग 24 किसानों का धान 2911 कट्टा धान आया। मंडी प्रांगण द्वारा बोली के जरिए से धान खरीदी की गई। पतला धान की बोली 1730 न्यूनतम रेट से चालू हुई और 1789 अधिकतम रेट में खत्म हुई एवं मोटा धान की बोली 1681 न्यूनतम रेट से चालू हुई और 1687 अधिकतम रेट में खत्म हुई। इस दौरान कृषि उपज मंडी अध्यक्ष हीरा बंजारे, बीज अनुसंधान समिति के अध्यक्ष दाऊलाल चंद्राकर, जिला पंचायत सदस्य जागेश्वर चंद्राकर, निखिल चंद्राकर, गौरव जानी चंद्राकर मौजूद थे।