महासमुन्द

बकायादारों के घर-घर में दस्तक देने का अभियान होगा तेज
17-May-2023 4:30 PM
बकायादारों के घर-घर में दस्तक देने का अभियान होगा तेज

 नपाध्यक्ष ने ली राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,17मई। बकाया राजस्व वसूली के लिए नगर पालिका के अधिकारी और कर्मचारी बकायादारों के घर घर में दस्तक देने का अभियान तेज करेंगे। नगर पालिका के अध्यक्ष सभाकक्ष में कल मंगलवार को नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग ने राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान कहा है। उन्होंने कहा कि नगर सरकार का लक्ष्य, वित्त वर्ष खत्म होने से पहले बड़ा राजस्व जुटाने की है।

मालूम हो कि जल कर, प्रकाश कर, संपत्ति कर और समेकित कर,नगर पालिका का राजस्व ही प्रमुख साधन होते हैं। इस राजस्व का उपयोग शहर में बुनियादी सुविधाओं के विकास और नगर की साफ  सफाई के लिए किया जाता है। राजस्व वसूली का काम पूरे साल भर चलता रहता है। श्रीमती महिलांग ने राजस्व विभाग के कर्मचारियों को निर्देश दिए हंै कि आने वाले सप्ताह में बकाया वसूली अभियान को और तेज करने की तैयारी करें।

उन्होंने कहा कि इसके लिए बड़े बकायादरों की सूची तैयार करते हुए उन्हें नोटिस जारी करें। बैठक में प्रमुख रूप से प्रभारी लेखापाल अन्नपूर्णा पाल, सीताराम तेलक, नौशाद बख्श, जितेंद्र महंती, जयकिशन सोनी, अनुराग गुप्ता, चन्द्रशेखर पाटकर, ललित साहू, अरुण चन्द्राकर, शुभम सोना, गजेन्द्र यादव, कृष्ण कुमार वैष्णव, मुरारी लाल साहू, सहित सभी वार्ड प्रभारी उपस्थित उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट