महासमुन्द
महिला क्रिकेट टीम चयन ट्रायल कल
17-May-2023 3:01 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,17 मई। छग स्टेट क्रिकेट संघ के निर्देशानुसार महासमुंद जिला क्रिकेट संघ की महिला क्रिकेट टीम के अंडर 15, 16, 19, 23 एवं सीनियर वर्ग का चयन किया जाना है। चयन का ट्रायल 18 मई को सुबह 8 बजे स्थानीय मिनी स्टेडियम में लिया जाएगा। जिसके लिए कट ऑफ डेट अंडर 15 के लिए 1 सितंबर 2008 अंडर 16 के लिए 1 सितंबर 2007, अंडर 19 के लिए 1 सितंबर 2004, अंडर 23 के लिए 1 सितंबर 2000 रहेगा। इसमें चयनित होने वाले खिलाडय़ों को अगले चरण के चयन के लिए 20 मई को भिलाई भेजा जाएगा।
ट्रायल में शामिल होने हेतु खिलाडय़ों को अपना रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है। इसके लिए ओरिजनल जन्म प्रमाण पत्र, डिजिटल आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, पिछले 5 कक्षाओं की अंकसूची, दो पासपोर्ट साइज फोटो की अनिवार्यता होगी। खिलाडय़ों को स्वयं के किट के साथ उपस्थित होना है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे