महासमुन्द

समीक्षा को 10वीं में 92.3 फीसदी अंक, सम्मानित
17-May-2023 2:03 PM
समीक्षा को 10वीं में 92.3 फीसदी अंक, सम्मानित

महासमुंद,17मई। ग्राम बम्हनी निवासी कक्षा 10वीं की छात्रा समीक्षा साहू पिता हेमलाल साहू ने कक्षा 10 वीं में 92.3 प्रतिशत अंक अर्जित कर प्रथम स्थान में परीक्षा उत्तीर्ण किया।  छात्रा की इस उपलब्धि पर  युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव व नगर पालिका सभापति निखिलकांत साहू ने ग्राम प्रमुखों के साथ बच्ची के घर जाकर गुलदस्ता भेंट कर सम्मान किया तथा मिठाई खिलाकर छात्रा समीक्षा साहू की उज्जवल भविष्य की कामना की और कहा कि इसी तरह अपने परिवार गांव क्षेत्र का नाम रोशन करते रहो। इस दौरान विष्णु साहू, हेमलाल साहू, फलेंद्र निषाद, रत्न पाल, विशाल मिश्रा, मिथलेश साहू व गांव के गणमान्य जन मौजूद थे।


अन्य पोस्ट