महासमुन्द
महासमुंद, 16 मई। कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ. रश्मि चंद्राकर ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि आप हर दिन एक घोटाले को पढ़ें तो भी भाजपा की भ्रष्टाचार फाइल खत्म नहीं होगी।
उन्होंने कहा कि डॉ रमन सिंह की सरकार ने वर्ष 2012-17 के बीच शराब ठेकेदारों से मिली भगत कर लगभग 4400 करोड़ रुपयों का भ्रष्टाचार किया। रमन सरकार ने अपने कार्यकाल में दशकों से चली आ रही आबकारी नीति को परिवर्तित कर दिया था।
उन्होंने कहा है कि तत्कालीन भाजपा सरकार के खिलाफ 4400 करोड़ रुपए के आबकारी शराब घोटाले की और कांग्रेस सरकार पर 2000 करोड़ के कर्ज डाले। नौजवानों को रोटी, रोजगार, शराब घोटाले का आरोप लगाने वाली भाजपा खुद ही नौजवानों को शराब के नशे में झोंकता रहा।
हिम्मत है तो अब रमन सिंह की भाजपा सरकार का सच केंद्रीय एजेंसी स्पष्ट करें। पूर्व में आबकारी नीति को परिवर्तित किया कल 4400 करोड़ रुपए का शराब घोटाले करने के बाद इसकी जांच भी ईडी से ही होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि अपने और अपने वालों के वारे न्यारे भाजपा किस मुंह से नशा मुक्ति की बात कह रही है? यदि बात यही है तो डा. रमन के खिलाफ जांच का साहस जुटाए।