महासमुन्द

जिले में निराश्रित पेंशन आंदोलन जिला संगठन के मार्गदर्शन पर होगा-राठी
16-May-2023 4:13 PM
 जिले में निराश्रित पेंशन आंदोलन जिला संगठन के मार्गदर्शन पर  होगा-राठी

महासमुंद, 16 मई। भाजपा प्रदेश के आव्हान पर शीघ्र ही महासमुंद जिले में निराश्रित पेंशन आंदोलन जिला संगठन के निर्देश मार्गदर्शन पर किया जाएगा तथा जिला संगठन से सलाह कर जिले में नगरीय निकाय प्रकोष्ठ का विस्तार किया जाना है। उक्त बातें जिला संयोजक एवं पार्षद देवीचन्द राठी ने कही। 

मालूम हो कि भारतीय जनता पार्टी छ.ग नगरीय निकाय प्रकोष्ठ प्रदेश भाजपा की प्रथम बैठक राजधानी रायपुर के प्रदेश कार्यालय में आहुत हुई। बैठक में महासमुंद जिला संयोजक देवीचन्द राठी शामिल हुए। 

उक्त बैठक में सुझाव दिया गया है कि चित्त फंड कम्पनियां एवं सहारा इंडिया में गरीब व मध्यम वर्गीय परिवारों का करोड़ों रुपए जमा है। ये कम्पनियां जमा पूंजी को लौटा नहीं रही है। 
जबकि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में कहा था कि सभी का पैसा वापस दिलाया जाएगा।

बैठक में कहा गया कि प्रदेश की सरकार गंभीर नहीं है। इस विषय को लेकर प्रदेश भर में कांग्रेस सरकार के खिलाफ  आंदोलन किया जाना चाहिये। ताकि सरकार कुम्भकर्ण की नींद से जागे और गरीबों का भला करें। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव, प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रफुल्ल विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में प्रस्ताव पारित किया गया कि जून के प्रथम सप्ताह में छग प्रदेश के सभी नगर निगमों एवं नगरपालिका में निराश्रितों के पेंशन की वादाखिलाफी के खिलाफ  आंदोलन किया जावेगा।
 


अन्य पोस्ट