महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 16 मई। स्थानीय कृषि उपज मंडी में सोमवार को पांच किसानों ने लगभग 645 कट्टा धान बोली में बेचा। धान की बोली1685 न्यूनतम रेट से चालू हुई और 1771 रुपए अधिकतम रेट में खत्म हुई। मालूम हो कि कुछ दिनों पहले कृषि उपज मंडी के अध्यक्ष हीरा बंजारे, मंडी सचिव रामलाल साहू एवं जागेश्वर जुगनू चंद्राकर ने छग किसान मजदूर संघ के संयोजक में कृषि उपज मंडी प्रांगण में बोली के मध्यम से धान बेचने की पहल की थी। इसके लिए मंडी अध्यक्ष हीरा बंजारे ने बैठक बुलाकर किसानों को समझाया था। इस तरह कल सोमवार से मंडी प्रांगण में धान खरीदी जा रही है। यहां धान बेचने वाले किसानों का कहना है कि हम सभी किसान अपना धन मंडी में बोली के माध्यम से अपना बेच रहे हैं। कल किसान पुष्पेंद्र निषाद महासमुंद ने 180 कट्टा धान कीमत 1717 रुपए प्रति किंवटल के दर बेचा। वहीं रंजीत चंद्राकर खरोरा 60 कट्टा 1770, गवालू राम साहू महासमुंद 65 कट्टा 1765, धनेश दीवान किसान ग्राम अरंड 200 कट्टा 1751, जिंदू राम चंद्राकर महासमुंद 140 कट्टा 1685 रुपए में बेचा है।