महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 16 मई। तुमगांव थाना क्षेत्र के गढ़सिवनी नाले के पास एक मोटरसायकल ने दूसरी मोटरसायकल को पीछे से ठोकर मार दी। जिससे आगे जा रही मोटर सायकल भैंस से टकरा गई और मोटरसायकल के पीछे बैठे युवक को गंभीर चोट आने से उसकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने मर्ग जांच के बाद आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार गिरधर निषाद पिता संतोष निषाद (34) पीढ़ी 18 अप्रैल की रात करीब 9.30 बजे मोटर सायकल में हीराधर निषाद के साथ ग्राम गढ़सिवनी निवासी रिश्तेदार के यहां गये थे। वापस आते समय गढ़सिवनी नाले के आगे पीछे से आ रहे मोटरसायकल का चालक वेदराम साहू निवासी ग्राम जोबा ने अपने वाहन को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए हीराधर निषाद की मोटरसायकल को पीछे से ठोकर मार दी। इससे हीराधर की मोटरसायकल भैंस से जाकर टकरा गई। इससे मोटर सायकल के पीछे बैठे गिरधर निषाद के सिर में गंभीर चोटें आई।
उसे शासकीय अस्पताल तुमगांव ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। संपूर्ण जांच के बाद पुलिस ने ठोकर मामरने वाले मोटर सायकल के चालक वेदराम साहू ग्राम जोबा के खिलाफ अपराध धारा 304 भादवि का घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।