महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 16 मई। स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश स्कूल नयापारा महासमुंद में प्राचार्य अमी रूफस के मार्गदर्शन में 15 से 26 मई तक चलने वाले समर कैंप का शुभारंभ संस्था के वरिष्ठ व्याख्याता प्रमोद कुमार कन्नौजे एवं गोसाई राम टांडेकर के द्वारा मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर प्रारंभ किया गया।
गर्मी की छुट्टियों में विद्यार्थियों को पढ़ाई के अलावा अन्य कलाओं में पारंगत करने, अवकाश का सदुपयोग करने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी समर कैंप का शुभारंभ किया गया है।
समर कैंप में छात्र प्रतिदिन के कार्यक्रम के अनुसार गतिविधियों में भाग लेंगें। जिसमें योगा, जुम्ब डांस,सिंगिंग, मिट्टी से आकृति बनाना, वित्तीय साक्षरता, वेस्ट मटेरियल से उपयोगी वस्तु बनाना, वैदिक मैथ्स ट्रिक्स, साइंस गैम्स, मैथ्स गैम्स, कोडिंग क्लास, पेंटिंग आदि गतिविधियों में भाग लेगें। समर कैंप के इंचार्ज आकांक्षा जैन सहित संस्था शिक्षक हर्ष परमार,नेहा सिंह, रौनक अग्रवाल, हेमलाल चक्रधारी, मनीषा कन्नौजे, सुरेश यादव, अंजू चन्द्राकर, ऋतुराज देवांगन समर कैंप को सफल बनाने मे लगे हुए हैं।