महासमुन्द
बूथ मैनेजमेंट की बारीकियों से रूबरू हुए कांग्रेस कार्यकर्ता
महासमुंद,16 मई। संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर की पहल पर आयोजित बूथ बुनियादी प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में कमर कसने का आह्वान किया गया। दिल्ली से पहुंचे ट्रेनर ने बूथ मैनेजमेंट की बारीकियों से रूबरू कराते हुए सोशल मीडिया के बेहतर इस्तेमाल कर लोगों को जागरूक करने का आव्हान किया।
सोमवार को ग्राम खरोरा के सांस्कृतिक भवन में आयोजित ब्लॉक स्तरीय बूथ बुनियाद प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन दिल्ली से पहुंचे ट्रेनर राजीव साहू ने बूथ मैनेजमेंट के टिप्स दिए। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि बेहतर तरीके से संवाद स्थापित करने की प्रक्रिया अपनाई जाए। सोशल मीडिया को बेहतर इस्तेमाल करने पर जोर देते हुए कहा कि इससे लोगों को जागरूक किया जा सकता है। लोगों से जुड़ े मुद्दों और उनके कार्यों की पहचान करके पार्टी के लिए अच्छा माहौल तैयार किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि मतदाता सूची पर कार्य करते हुए मतदाताओं का आंकलन करना, नए मतदाताओं और युवाओं का नाम जोडऩा, डोर टू डोर प्रचार करने के साथ ही बूथ स्तर पर विभिन्न समुदायों के साथ निरंतर बातचीत कर व समाज सेवा के माध्यम से पकड़ बनाना होगा। इससे बेहतर परिणाम सामने आएंगे। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने प्रदेश सरकार के साढ़े चार साल के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाते हुए लोगों के बीच प्रचार-प्रसार करने जोर दिया। इसके पूर्व शिविर के आयोजक व संसदीय सचिव विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जनपद अध्यक्ष यतेंद्र साहू, नगरपालिका अध्यक्ष राशि महिलांग, बीज अनुसंधान समिति के संचालक दाऊलाल चंद्राकर, सेवनलाल चंद्राकर, जिला महामंत्री संजय शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष खिलावन बघेल, खिलावन साहू, अरुण चंद्राकर, वीरेंद्र चंद्राकर, दारा साहू, थनवार यादव, गोविंद साहू, ओमप्रकाश यादव, हेमंत डडसेना, द्रोण चंद्राकर,राजू दीवान, ईश्वर यादव, दिलीप जैन, लता कैलाश चंद्राकर, सोमेश दवे, गौतम सिन्हा, नजीरुद्दीन भाटी समेत सैकड़ों कांग्रेसी मौजूद रहे।
शिविर के आयोजक संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने बूथ बुनियादी प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने वाले कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का सम्मान पत्र भेंटकर आभार जताया। उन्होंने इस शिविर में प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग के लिए भी सभी का धन्यवाद देते हुए कहा कि इस शिविर से कांग्रेसजनों में नए उत्साह का संचार होगा।
खरोरा के सांस्कृतिक भवन में आयोजित ब्र्लॉक स्तरीय बूथ बुनियादी प्रशिक्षण शिविर का कल सोमवार को समापन हुआ। शिविर को सफल बनाने में कमल प्रजापति, राहुल ध्रुव, तारिणी चंद्राकर, भारती साहू, डालेश साहू, तेजन यादव, दुर्गेश साहू, गुरू ढिल्लो, आर्यन गिलहरे, फलेश सिन्हा, ललित सिन्हा, श्याम यादव, शांतनू, कौशल पटेल आदि का सराहनीय योगदान रहा।