महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 15 मई। महासमुंद जिला कांग्रेस की अध्यक्ष डा. रश्मि चंद्राकर ने एक विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि राजीव भवन रायपुर में विगत दिनों छग प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिव चंदन यादव व प्रदेश संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला,प्रदेश संचार विभाग के धनंजय सिंह ठाकुर, नितिन भंसाली, सुरेंद्र वर्मा आदि की मौजूदगी में वक्ता चयन हेतु प्रदेश स्तरीय साक्षात्कार हुआ। इस वक्त श्रीमती चन्द्राकर खुद भी मौजूद थीं और उन्होंने महासमुंद जिले से पहुंचे प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
जिलाध्यक्ष डॉ. रश्मि ने बताया है कि प्रदेश में 15 साल विपक्ष में रहने के बाद कांग्रेस पार्टी सत्ता में आई है। इसके बाद अपने साढ़े चार साल के कार्यकाल के दौरान छत्तीसगढ़ की ऐसी नींव रखी है जो छत्तीसगढ़ को उज्जवल भविष्य प्रदान करेगा। भाजपा शासित केंद्र सरकार व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अनर्थ नीतियों के चलते महंगाई से त्रस्त जनता को आर्थिक मजबूती देने का काम प्रदेश की कांग्रेस सरकार व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया है। न केवल आर्थिक मजबूती अपितु सामजिक, धार्मिक व सांस्कृतिक मजबूती देने का भी काम किया है। डॉ. रश्मि ने कहा है कि भाजपा के झूठ के जाल में लोग न फंसे व कांग्रेस सरकार के महत्वपूर्ण योजनाओं व कार्यों की जानकारी लोगों तक पंहुचे इसके लिए छग प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश भर में ऐसे वक्ताओं की फौज तैयार कर रही है, जो भाजपा के झूठ को बेनकाब करने का काम करेगी।
वक्ता चयन हेतु साक्षात्कार देने महासमुंद जिले से दाऊलाल चंद्राकर, महेंद्र बाग, अनंत वर्मा, गणेश शर्मा, द्रोण चंद्राकर, राजू यादव, साधना सिंह ठाकुर, जफर उल्ला खान, नितेंद्र बेनर्जी, निर्मल जैन, दिनेश नामदेव, आरिफ अली, पिंकी, जितेंद्र सिदार, बलराम भोई, श्याम सेन, लखन बघेल व अन्य लोग जिला स्तर से चयनित होकर पहुंचे थे।