महासमुन्द
जालंधर लोस उपचुनाव में आप की जीत, कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
14-May-2023 3:16 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,1 4मई। पंजाब के जालंधर लोकसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर महासमुंद में भी आप पदाधिकारियों ने जश्न मनााया। जिला अध्यक्ष भूपेन्द्र चंद्राकर ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की लगातार बढ़ती जा रही लोकप्रियता पर पंजाब की जनता ने मुहर लगाई है। पंजाब में आम आदमी पार्टी के चाणक्य डा. संदीप पाठक ने कमाल कर दिखाया है। पंजाब से जीत का आगाज हुआ है। अब अब आगामी विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ की बारी है। एक बाऱ आम आदमी पार्टी ने फिर इतिहास रच दिया है। आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू ने जालंधर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है।
जिले में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने इस जीत का जश्न मनाया और एक.दूसरे को रंग.गुलाल लगाकार मिठाई बांटी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे