महासमुन्द
पिथौरा, 14 मई। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत से स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने नगर पंचायत अध्यक्ष के नेतृत्व में पटाखे फोड़ कर मिठाई बांटी। जश्न का आकर्षण कार्यकर्ताओं के बीच एक हनुमान बना कार्यकर्ता रहा।
कर्नाटक में कांग्रेस को भारी बहुमत मिलने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी के साथ जश्न का माहौल है। शनिवार शाम रिजल्ट के पूरा होते ही कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता स्थानीय बस स्टैंड में एकत्र हो गए। बस स्टैंड में कार्यकर्ताओं ने शानदार आतिशबाजी करते हुए पटाखे फोड़े। जश्न के दौरान कर्नाटक में बजरंग बली के नाम से अधिकतम प्रचार होने के कारण एक कार्यकर्ता बजरंग बली का रूप धारण कर पहुंचा था। इसी कार्यकर्ता ने पटाखों की लड़ी में आग लगाई। उक्त कार्यक्रम में मुख्यत: नप अध्यक्ष आत्मा यादव, वरिष्ठ कांग्रेस नेता कुलवंत खनूजा, अनन्त सिंह वर्मा, जनपद उपाध्यक्ष मुकेश यादव, प्रेम सिन्हा, दिनेश नामदेव, इंद्रजीत खनूजा, राजू सिन्हा, कौशल रोहिल्ला सहित अनेक कॉंग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।