महासमुन्द
लेन-देन के बाद स्वास्थ्य विभाग में अटेचमेंट किया गया-डॉ. चोपड़ा
14-May-2023 2:57 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
अटेचमेंट घोटाले की जांच कराने की मांग
महासमुंद, 14मई। पूर्व विधायक एवं चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ.विमल चोपड़ा ने स्वास्थ्य विभाग में अटेचमेंट घोटाले की जांच कराने की मांग की है। उनका आरोप है कि भारी रकम के लेन देन के बाद स्वास्थ्य विभाग में अटेचमेंट किया गया है।
अटेेचमेंट के कारण अनेक स्थानों पर स्टॉफ की शून्यता हो गई। कहीं-कहीं पर अधिकता भी है। अनेक गांवों में जो कर्मचारी अच्छा काम कर रहे थे, उनको दूर भेज दिया गया और अपने चेहतों को मोटी रकम भेंट लेकर नजदीक में रखा हुआ है। डा. चोपड़ा ने एक विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि जिन लोगों का संलग्नीकरण समाप्त हुआ है,वे यथावत रहने की मांग कर रहे हैं। संलग्नीकरण के इस खेल में करोड़ो का गोलमाल होने की आशंका है। इसकी जांच ईडी एवं सीबीआई से होना चाहिए।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे