महासमुन्द

साल भर पहले दुर्घटना में एफआईआर दर्ज
13-May-2023 3:14 PM
साल भर पहले दुर्घटना  में एफआईआर दर्ज

महासमुंद, 13 मई। साल भर पहले दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है।

बीते साल 30 अगस्त 22 को नीराबाई अपने साथी सुनीती ठाकुर, सोनिया ठाकुर एवं अन्य परिवार के सदस्यों के साथ अपने घर की ट्रैक्टर-ट्रॉली में तीजा त्यौहार पर सिरपुर महानदी में नहाने जा रहे थे। इसी दौरान फु सेराडीह के पहले सामने से एक मोटरसायकल को साईड देते समय ट्रैक्टर चालक मुकेश ठाकुर ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर ट्रैक्टर को रोड से नीचे उतार दिया। इससे सामने चक्का का टायर फ ट गया एवं ट्रैक्टर अनियंत्रित होने से उसमें लगी ट्रॉली पलट गई। ट्राली पर बैठी नीराबाई दब गई, उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 

पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक मुकेश सिंह ठाकुर पर धारा 304, भादवि का घटित होना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। 
 


अन्य पोस्ट