महासमुन्द
महासमुंद,13 मई। शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा प्रारंभ की गई भारतीय भाषा संस्थान मैसूर द्वारा संचालित भारत वाणी परियोजना के अंतर्गत डॉ. मालती तिवारी सहायक प्राध्यापक राजनीति शास्त्र शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद की प्रकाशित पुस्तक संविद-संयुक्त मोर्चा सरकारों के परिपेक्ष्य में दलबदल की प्रभावशीलता का विश्लेषणात्मक अध्ययन को भारतवाणी पोर्टल के हिन्दी भाषा के ज्ञानकोष अनुभाग पर पीडीएफ स्वरूप प्रकाशित किया जा चुका है। इन्हें अनुलग्नक में दिए गए यूआरएल पर पढ़ा जा सकता है। मालूम हो कि देशभर से भारी संख्या में आए पुस्तकों में से विशेषज्ञों की टीम द्वारा मालती तिवारी की पुस्तक का चयन किया गया है। इस पुस्तक का डिजिटलीकरण किया जाएगा। महाप्रभु वल्लभाचार्य महाविद्यालय के राजनीति शास्त्र शोध केंद्र में मालती तिवारी के निर्देशन में 3 छात्र-छात्राएं शोध कार्य कर रहे हैं और लगभग 30 रिसर्च पेपर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रकाशित हो चुका है। वे महाविद्यालय में रिसर्च एंड डिवेलपमेंट सेल की संयोजक है।
उनकी पुस्तक का डिजिटलीकरण होने पर महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर डॉक्टर अनुसूया अग्रवाल, प्रोफ़ेसर करुणा दुबे, डॉ रीता पांडे, डॉक्टर नीलम अग्रवाल, डॉक्टर ईपी चेलक, प्रोफेसर सी खलखो, मनीराम धीवर, अजय कुमार राजा, डॉक्टर दुर्गावती भारतीय, सीमा रानी प्रधान, राजेश्वरी सोनी, डॉ अजय कुमार देवांगन, दिलीप बढ़ाई, केसर चंद्र बनपाल, प्रतिमा चंद्राकर, आशुतोष पुरी गोस्वामी, सरस्वती सेठ, मनबोध चौहान, मनीषा बेहरा ने शुभकामनाएं एवं हार्दिक बधाई दी है।